All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
राष्ट्रीय प्रतीक All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
भारत की राष्ट्रीय नदी :- गंगा
भारत सरकार द्वारा 4 नवंबर 2008 को गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था
उद्गम :- गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद का गोमुख नामक स्थल से होती है
उल्लेख :- ऋग्वेद के नदी स्तुति नामक खंड में गंगा नदी का केवल एक बार उल्लेख किया गया है
महत्व :- यह भारत की सबसे बड़ी प्रभाव तंत्र वाली नदी है , गंगा जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं जो जीवाणुओं एवं अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने अपनी पुस्तक भारत एक खोज (Discovery of India) में गंगा नदी का कई प्रतीकात्मक अर्थों में वर्णन किया है All National symbols india,National tree,National animal,National bird,National Flag India,national fruit of india
- सहायक नदी :- गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना नदी है (अन्य सहायक नदियां रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानदी, सोन, पुनपुन)
- धार्मिक स्थल :- 12 वर्ष में एक बार कुंभ का मेला, हरिद्वार और इलाहाबाद में गंगा नदी के तट पर लगता है (अर्ध कुंभ का मेला भी हरिद्वार और इलाहाबाद में हुई लगता है क्योंकि अर्ध कुंभ का मेला लगने के लिए गंगा नदी का होना जरूरी है)
- नमामि गंगे:- 13 मई, 2015 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण के अंतर्गत समेकित गंगा संरक्षण मिशन /कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गई ,केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना का नाम नमामि गंगे है गंगा नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है

लंबाई का क्रम :-
- उत्तर प्रदेश 1000 किलोमीटर
- पश्चिम बंगाल 520 किलोमीटर
- उत्तराखंड 450 किलोमीटर
- बिहार 405 किलोमीटर
- बिहार/उत्तर प्रदेश सीमा 110 किलोमीटर
- झारखंड 40 किलोमीटर
राष्ट्रीय जलीय जीव :- गंगा डॉल्फिन
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2009 को गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित कर दिया है ज्ञातव्य हो कि अब तक कोई जलचर अभी तक राष्ट्रीय जीव घोषित नहीं किया गया था गंगा नदी को 2020 तब प्रदूषण मुक्त बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई हैगंगा डॉल्फिन का उल्लेख महाभारत और बाबरनामा में मिलता है

भारत का प्रथम डॉल्फिन रिजर्व :- गंगा नदी में पाई जाने वाली लुप्तप्राय डॉल्फिन प्रजाति की सुरक्षा के लिए देश का प्रथम डॉल्फिन सामुदायिक रिजर्व पश्चिम बंगाल में स्थापित किया जाएगा All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
Sports Gk,All cricket Gk,IPL,World Cup,T-20,ICC Awards
राष्ट्रीय ध्वज :- तिरंगा
भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहते है जो कि फ्रांसीसी झंडे से अभिप्रेरित है 31 दिसंबर,1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में रावी नदी के तट पर झंडा फहराया गया था, जिसकी अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी 2 अप्रैल, 1931 को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति कि कराची बैठक में झंडा समिति नियुक्त की गई, समिति के झंडे की डिजाइन की सिफारिश की, जिसकी अध्यक्षता सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की, इसी के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे का जन्म हुआ इसका रंग विधान था सबसे ऊपर -भगवा, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा, बीच की पट्टी के बीच में गहरे नीले रंग का चरखा अंकित था
ध्वज का परिचय :-
- गहरा केसरिया – शक्ति और साहस का प्रतीक
- सफेद – शांति और सत्य का प्रतीक Kaho
- हरा – उर्वरता, और भूमि की पवित्रता का प्रतीक
- ध्वज निर्माता – पिंगली वेंकैया
- ध्वजा आकार – लंबाई x चौड़ाई (3:2), आयताकार
- धर्म चक्र – 24 तीलियां ( 2 तीलियों के बीच 15 डिग्री का कोण) जो कि 24 घंटे का घोतक है (चक्र का रंग नीला)
- प्रमाण :- महात्मा गांधी के यंग इंडिया पत्रिका में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के मध्य धर्म चक्र को बनाने का उल्लेख मिलता है
- झंडे के अध्ययन को “ vexillology” कहां जाता है जिसका सीधा संबंध रोमन झंडे से है कपड़े के झंडे की शुरुआत सर्वप्रथम रोम से हुई ,विश्व में सर्वप्रथम झंडा लगाने की प्रथा की शुरुआत 1219 में डेनमार्क ने शुरू की
- विश्व मैं तिरंगा झंडा प्रयोग करने वाला प्रथम देश – नीदरलैंड (1527) है इस झंडे में लाल, सफेद वनीला रंग प्रयुक्त किए गए थे
- देश का सबसे बड़ा व ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज :- 23 जनवरी, 2016 को रांची के पहाड़ी मंदिर पर देश का सबसे बड़ा एवं ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था
- भारत का वर्तमान तिरंगा – 22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
भारत का राजचिन्ह :- अशोक स्तंभ
भारत का राजचिन्ह सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तंभ स्तंभ की अनुकृति है मूल स्तंभ में 4 सिंह है, केवल 3 सिंह से दिखाई पड़ते हैं चौथा सिंह दिखाई नहीं देता
सिंह – साहस एवं निर्भिकता का प्रतीक है
भारत सरकार ने यह राजचिन्ह 26 जनवरी 1950 को अपनाया था
अशोक चक्र के दाई ओर 1 सांड – कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का प्रतीक है
चक्र के बाएं और एक घोड़ा – अदम्य शक्ति, परिश्रम व गतिशीलता का प्रतीक है
फलक के नीचे मुंडकोपनिषद का सूत्र – सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में अंकित है जिसका अर्थ, सत्य की ही विजय होती है

नोट – सरकारी भवन जिन पर राजचिन्ह का उपयोग किया जाता है उनमें राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, विधानसभा आदि आते हैं
राष्ट्रगान :- जन गण मन
रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बांग्ला में रचित और संगीतबंध – जन गण मन भारत का राष्ट्रगान है इसका अर्थ लोगों के मस्तिष्क का नेतृत्व है यह सर्वप्रथम 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था जिसकी अध्यक्षता ‘ पंडित विशन नारायण घर एवं कांग्रेसी नेताओं भूपेंद्र नाथ बोस एवं अंबिका चरण मजूमदार की मौजूदगी में गुरुदेव की भतीजी सरला देवी चौधरानी ने इसका सर्वप्रथम गायन किया था गान के हिंदी संस्करण को संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद ने आधिकारिक रूप से जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी,1950 को अपनाया था राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द एक बार आता है जबकि जय शब्द 10 बार उच्चारित होता है भारतीय संसद के अधिवेशन का प्रारंभ- जन गण मन से और समापन वंदे मातरम के गायन से होता है All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
राष्ट्रीय गीत :- वंदे मातरम
- अर्थ – संस्कृत का वंदे धातु से बना है, जिसका मूल अर्थ – प्रणाम, नमस्कार, कमाल है
- प्रेरणा – यह अर्थवेद के मातृभूमिसूक्त से ली गई है
- वंदे मातरम का अंग्रेजी अनुवाद सर्वप्रथम श्री अरविंद घोष ने किया, आरिफ मोहम्मद खान ने इसका उर्दू में अनुवाद किया
- नोट – संविधान में दिया गया यह प्रावधान पूरी तरह स्पष्ट है सुप्रीम कोर्ट भी यह व्यवस्था दे चुका है कि किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय गीत गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
राष्ट्रीय पंचांग कैलेंडर
ग्रेगेरियन कैलेंडर के साथ-साथ देशभर में शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग जिसका पहला महीना चेत एवं अंतिम महीना फागुन होता है 22 मार्च, 1957 से सरकारी प्रयोजनार्थ एकीकृत भारतीय राष्ट्रीय पंचांग को अपनाया गया जो शक संवत (78 ईसवी) आधारित था
राष्ट्रीय पुष्प :- कमल
कमल वनस्पति जगत का एक जलीय पौधा है इसका वैज्ञानिक नाम – नीलंबियन न्यूसिफ़ेरा है एशियाई कमल का रंग हमेशा गुलाबी होता है भारत में पवित्र कमल का पुराणों में उल्लेख मिलता है विष्णु पुराण में इंद्र द्वारा लक्ष्मी की स्तुति करते हुए प्रमाण मिलते हैं

3 राज्यों (हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक का राज्य पुष्प कमल है)
राष्ट्रीय वृक्ष :- बरगद
यह बहुवर्षीय विशाल वृक्ष है , इसका वैज्ञानिक नाम – ‘फ़ाइकस वेनगैलेंसिस (Ficus bengalensis) है इसकी पत्ती व शाखाओं को तोड़ने से दूध जैसा रस निकलता है जिसे लेटेक्स कहा जाता है यह वृक्ष रात में ऑक्सीजन छोड़ता है

राष्ट्रीय फल :- आम
आम का वृक्ष एक फलदार एवं बड़ा स्थलीय वृक्ष है इसका वैज्ञानिक नाम -मेंगीफेरा इंडिका ह यह विटामिन C के महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक है और विटामिन A का भी प्रचुर स्रोत है आम पाकिस्तान एवं फिलिस्तीन का भी राष्ट्रीय फल है आम का पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय वृक्ष है All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india
राष्ट्रीय पशु :- बाघ
बाघ का वैज्ञानिक नाम – पैँथरा टाइग्रिस है भारत के अलावा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश देशों में भी पाया जाता है बाघ बांग्लादेश का भी राष्ट्रीय पशु है यहां की बैंक नोटों पर भी यह अंकित है

राष्ट्रीय पक्षी :- मयूर
इसका वैज्ञानिक नाम – पावो क्रिस्टेटस है
राष्ट्रीय विरासत पशु :- हाथी
भारत सरकार ने एशियाई हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु के रूप में 21 अक्टूबर, 2010 को घोषित किया है हाथी – केरल, कर्नाटक, झारखंड, एवं उड़ीसा राज्य का भी राजकीय चिन्ह है

राष्ट्रीय खेल :- हॉकी
महाराष्ट्र की राजकीय पक्षी :- तितली All National symbols india,anthem, tree, animal, bird, Flag India, fruit of india